8:43 pm 0 Comments

1.प्राचीन भारतीय आर्य भाषा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राचीन भारतीय आर्य भाषा (1500 ई०- 500 ई० )

प्राचीनभारतीय आर्य भाषा के दो भाग है।

(I) वैदिक संस्कृत ( 1500 ई० पू०- 1000 ई० पू० )

(॥) लौकिक संस्कृत ( 1000 ई० पू०- 500 ई० पू० )

(I)वैदिक संस्कृत (1500 ई० पू०- 1000 ई० पू० )

√ इसे वैदिकी, वैदिक, छन्दस , छान्दस आदि के नामों से जानी जाती है।

√ इसमें वेदों, पुराणों, उपनिषदों , वेदान्तों , उपवेदों आदि की रचना हुई।

√ इसमें कुल 52 ध्वनियाँ थी जिसमें से 13 स्वर एवं 39 व्यंजन थी ।

√ यह आम जन की भाषा नही थी।

√ यह सबसे कठिन भाषा थी।

√ वैदिक संस्कृत में रचनाकारों के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।

( ॥ ) लौकिक संस्कृत ( 1000 ई०पू०- 500 ई०पू० )

√ लोक में प्रचलित संस्कृत को लौकिक संस्कृत कहते है।

√ पाणिनि ने लौकिक संस्कृत का व्याकरण अष्टाध्यायी ग्रंथ की रचना की।

√ इसमें लोक सम्बन्धित साहित्य की रचना होती थी।

√ इसमें आम जन से सम्बन्धित साहित्य लिखा जाता था।

√ यह आसान भाषा थी , वैदिक संस्कृत से ।

√ इसमें 48 ध्वनियाँ थी।

√ इसमें रचनाकारों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।

2.मध्यकालीन भारतीय आर्य भाषा(500 ई० पू०-1000 ई०)

मध्यकालीन भारतीय आर्य भाषा के तीन भाग है

(I)पालि ( 5००ई० पू०- प्रथम शताब्दी)

(II)प्राकृत( प्रथम शताब्दी – 500 ई०)

(III)अपभ्रंश( 500ई०- 1000 ई०)

(I)पालि ( 5००ई० पू०- प्रथम शताब्दी)

√ पालि को प्रथम देश भाषा भी कहते है।

√ पालि को प्रथम प्राकृत भी कहते है।

√ पालि को संस्कृत का अपभ्रंश भी कहते है।

√ पालि आम जन की भाषा थी।

√ गौतम बुद्ध ने अपना उपदेश पालि भाषा में दिये।

√ पालि को बुद्ध वचन भी कहा जाता है।

√ बौद्ध साहित्य त्रिपिटक भी पालि भाषा में लिखे गये।

(III)अपभ्रंश( 500ई०- 1000 ई० )

√ अपभ्रंश का अर्थ हैः भ्रष्ट होना या पथ से भटकना या बिगड़ा हुआ

√ कुछ विद्वानों ने अपभ्रंश के अंतिम समय को अवहट्ट कहा है। अवहट्ट ( 900ई०-1100 ई०)

√ अवहट्ट को संक्रमण कालीन भाषा भी कहते है।

√ चंद्रधर शर्मा गुलेरी ने अवहट्ट को पुरानी हिन्दी कहा है।

डॉ. भोलानाथ तिवारी ने अपभ्रंश के 7 प्रकार बताएँ है।

1.शौरसेनी अपभ्रंश: शौरसेनी अपभ्रंश से पश्चिमी हिन्दी , राजस्थानी हिन्दी एवं गुजराती भाषा का जन्म हुआ है।

2. मागधी अपभ्रंश: मागधी अपभ्रंश से विहारी हिन्दी , बांग्ला , उड़िया , एवं असमिया भाषा का जन्म हुआ है।

3. अर्द्धमागधी अपभ्रंश: अर्द्धमागधी अपभ्रंश से पूर्वी हिन्दी का जन्म हुआ है।

4. खस अपभ्रंश: खस अपभ्रंश से पहाड़ी हिन्दी का जन्म हुआ है।

5. पैशाची अपभ्रंश: पैशाची अपभ्रंश से लहंदा एवं पंजाबी भाषा का जन्म हुआ है।

6. ब्रांचड़ अपभ्रंश: ब्रांचड़ अपभ्रंश से सिन्धी भाषा का जन्म हुआ है।

7. महाराष्ट्री अपभ्रंश: महाराष्ट्री अपभ्रंश से मराठी भाषा का जन्म हुआ है।

आधुनिक भारतीय आर्य भाषा

आधुनिक भारतीय आर्य भाषा के तीन भाग है।

(i) प्राचीन हिन्दी ( 1000 ई०- 1400 ई०) : प्राचीन हिन्दी के प्रमुख कवि है: चन्दबरदाई, दलपति विजय, विद्यापति आदि ।

(ii) मध्यकालीन हिन्दी ( 1400 ई०- 1850 ई० ) : मध्यकालीन हिन्दी के प्रमुख कवि है: सूरदास ,कबीरदास , तुलसीदास , मलिक मुहम्मद जायसी आदि

(iii) आधुनिक हिन्दी (1850 ई०- अबतक ) : आधुनिक हिन्दी के प्रमुख कवि है: भारतेन्दु हरिश्चन्द्र , जयशंकर प्रसाद , हरिवंशराय बच्चन , सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला आदि।

Related Posts

उपबोली

उपबोली • उपबोली बोली से छोटे क्षेत्र में बोली जाने वाली बोली को उपबोली कहते है। • उपबोली भी एक तरह की भाषा है लेकिन इसका क्षेत्र बोली की तुलना में छोटी होती है।…

मौखिक भाषा

मौखिक भाषा : यदि कोई व्यक्ति अपने विचार एवं भाव को बोलकर प्रकट करता है और अन्य कोई व्यक्ति उसे सुनकर समझ जाता है तो उसे मौखिक भाषा कहते है। उदाहरण : ( 1…

हिन्दी भाषी राज्य:

हिन्दी भाषी राज्य: हिन्दी भाषी राज्य का मतलब होता है कि ऐसे राज्य जहां के निवासियों की बोलचाल की भाषा हिन्दी है, उसे हिन्दी भाषी राज्य कहते है। भारत में कुल नौ (9) हिन्दी…