8:24 pm 0 Comments

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाषा परिवार:

आपस में सम्बंधित भाषाओं के समूह को भाषा परिवार कहते है भारत में कुल पांच भाषा परिवार है

1 इंडो आर्य भाषा परिवार

2 द्रविड़ भाषा परिवार

3 चीनी तिब्बती भाषा परिवार

4 आस्ट्रो एशियाटिक भाषा परिवार

5 अंडमानी भाषा परिवार

1.इंडो आर्य भाषा परिवार :

इंडो आर्य भाषा परिवार : ( भारोपीय भाषा परिवार की एक उपशाखा है)

* यह भारत की सबसे बड़ी भाषा परिवार है।

* इंडो आर्य भाषा परिवार की भाषाएं: संस्कृत, हिन्दी, उर्द, बांग्ला, कश्मीरी, सिन्धी पंजाबी, नेपाली, असमिया, गुजराती, मराठी कोंकणी आदि ।

* सबसे पुरानी संस्कृत भाषा है।

* सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा “हिन्दी” है।

* भारत की सबसे बड़ी भाषा हिन्दी है।

* विश्व की सबसे बड़ी भाषा परिवार “भारोपीय भाषा परिवार” है।

2.द्रविड़ भाषा परिवार:-

भारत के दक्षिणी भाग में बोली जाने वाली भाषाओं के समूह को द्रविड़ भाषा परिवार कहते है।

* भारत के दक्षिणी भागों में केन्द्रित है।

* भारत की दूसरी सबसे बड़ी भाषा परिवार है।

* भाषाएं:- तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तुलू, ब्राहवी,गोंडी,उरॉव, *तमिल भाषा सबसे अधिक बोली जाती है।

3.चीनी तिब्बती भाषा परिवार:-

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में बोली जाने वाली भाषाओं के समूह को चीनी तिब्बती भाषा परिवार कहते है।

* भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में केन्द्रित है।

* भारत के पूर्वोत्तर राज्य:- अरुणाचल प्रदेश , असम, मिज़ोरम , मणिपुर, मेघालय ,नागालैण्ड, त्रिपुरा

* भाषाएं:- बोड़ो,दिमासा ,तीवा, कचारी भाषा, कोक बोरोक, गारो, कोच , रुगा,नागा, मिज़ो, म्हार, मणिपुरी,अंगामी , त्रिपुरी , तागसा , खासी, दफला , चम्वा ,लेव्य,तिब्बती

* बोडो भाषा सबसे अधिक बोली जाती है।

4.आस्ट्रो-एशियाटिक भाषा परिवार

* आस्ट्रो- एशियाटिक भाषा परिवार :- यह भाषा परिवार मुख्य रूप से भारत के झारखण्ड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल के हिस्सों में केन्द्रित है।

* भाषाएं :- संथाली, हो,मुंडारी,खड़िया,सावरा

* संथाली सबसे अधिक बोली जाती है।

5.अण्डमानी भाषा परिवार

* अण्डमानी भाषा परिवार: अण्डमानी भाषा परिवार के अन्तर्गत अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह की भाषाएं आती है।

* भाषाएंः अण्डमानी , ग्रेट- अण्डमानी , ओंगे, जारवा आदि

https://youtu.be/VcVlU72-xwI

Related Posts

हिंदी भाषा का विकास क्रम

•आज हम लोग जिस हिन्दी की बात करते है उस हिन्दी की स्वरूप तक पहुंचने के लिए लगभग 3500 साल की एक यात्रा करनी पड़ी है। •शुरुवात कहाँ से होती है? •शुरुवात होती है…

उपबोली

उपबोली • उपबोली बोली से छोटे क्षेत्र में बोली जाने वाली बोली को उपबोली कहते है। • उपबोली भी एक तरह की भाषा है लेकिन इसका क्षेत्र बोली की तुलना में छोटी होती है।…

भाषा के भेद या भाषा के प्रकार

✓भाषा के प्रकार भाषा के दो प्रकार होता है 1. मौखिक भाषा 2. लिखित भाषा एक अन्य भाषा के प्रकार होता है : सांकेतिक भाषा 1.मौखिक भाषा : यदि कोई व्यक्ति अपने विचार एवं…