सामान्य हिन्दी व्याकरण, भाषा-विज्ञान पार्ट-3


भाषा परिवार:

आपस में सम्बंधित भाषाओं के समूह को भाषा परिवार कहते है भारत में कुल पांच भाषा परिवार है

1 इंडो आर्य भाषा परिवार

2 द्रविड़ भाषा परिवार

3 चीनी तिब्बती भाषा परिवार

4 आस्ट्रो एशियाटिक भाषा परिवार

5 अंडमानी भाषा परिवार

1.इंडो आर्य भाषा परिवार :

इंडो आर्य भाषा परिवार : ( भारोपीय भाषा परिवार की एक उपशाखा है)

* यह भारत की सबसे बड़ी भाषा परिवार है।

* इंडो आर्य भाषा परिवार की भाषाएं: संस्कृत, हिन्दी, उर्द, बांग्ला, कश्मीरी, सिन्धी पंजाबी, नेपाली, असमिया, गुजराती, मराठी कोंकणी आदि ।

* सबसे पुरानी संस्कृत भाषा है।

* सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा “हिन्दी” है।

* भारत की सबसे बड़ी भाषा हिन्दी है।

* विश्व की सबसे बड़ी भाषा परिवार “भारोपीय भाषा परिवार” है।

2.द्रविड़ भाषा परिवार द्रविड़ भाषा परिवार:-

भारत के दक्षिणी भाग में बोली जाने वाली भाषाओं के समूह को द्रविड़ भाषा परिवार कहते है।

* भारत के दक्षिणी भागों में केन्द्रित है।

* भारत की दूसरी सबसे बड़ी भाषा परिवार है।

* भाषाएं:- तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तुलू, ब्राहवी,गोंडी,उरॉव, *तमिल भाषा सबसे अधिक बोली जाती है।

3.चीनी तिब्बती भाषा परिवार चीनी तिब्बती भाषा परिवार:-

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में बोली जाने वाली भाषाओं के समूह को चीनी तिब्बती भाषा परिवार कहते है।

* भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में केन्द्रित है।

* भारत के पूर्वोत्तर राज्य:- अरुणाचल प्रदेश , असम, मिज़ोरम , मणिपुर, मेघालय ,नागालैण्ड, त्रिपुरा

* भाषाएं:- बोड़ो,दिमासा ,तीवा, कचारी भाषा, कोक बोरोक, गारो, कोच , रुगा,नागा, मिज़ो, म्हार, मणिपुरी,अंगामी , त्रिपुरी , तागसा , खासी, दफला , चम्वा ,लेव्य,तिब्बती

* बोडो भाषा सबसे अधिक बोली जाती है।

4.आस्ट्रो-एशियाटिक भाषा परिवार

* आस्ट्रो- एशियाटिक भाषा परिवार :- यह भाषा परिवार मुख्य रूप से भारत के झारखण्ड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल के हिस्सों में केन्द्रित है।

* भाषाएं :- संथाली, हो,मुंडारी,खड़िया,सावरा

* संथाली सबसे अधिक बोली जाती है।

5.अण्डमानी भाषा परिवार

* अण्डमानी भाषा परिवार: अण्डमानी भाषा परिवार के अन्तर्गत अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह की भाषाएं आती है।

* भाषाएंः अण्डमानी , ग्रेट- अण्डमानी , ओंगे, जारवा आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *